[ad_1]
मनोरंजनSat, 13 Nov 2021 04:10 PM
फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल राजकुमार राव शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है वह अपनी सात साल से गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं। राजकुमार की शादी की जब से खबरें आईं है, तबसे लोग उनकी गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे हैं कि वह कौन है, क्या करती हैं और उन्हें कहां देखा गया है ?

पहले आपको बता दें कि जो जानकारी सामने आ रही हैं उसके अनुसार, आज यानि 13 नवंबर को इस कपल का मेंहदी-संगीत सेरमनी है और कल यानि 14 नवंबर को शादी है। राजकुमार की शादी चंडीगढ़ में हो रही है और ऐसे में राजकुमार-पत्रलेखा अगले तीन दिनों तक अपनी शादी के फंक्शन बिजी रहेंगे। अब चलिए जानते हैं पत्रलेखा के बारें में कुछ खास।

आपको बता दें कि राजकुमार की होने वाली दुल्हन पत्रलेखा पॉल मॉडल होने के साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। पत्रलेखा के पापा चार्टेड अकाउंटेंट और मम्मी हाउसवाइफ हैं। उनके एक भाई और एक बहन भी हैं। पत्रलेखा ने द असम वैली स्कूल से पढ़ई की हैं और उसके बाद बंगलुरु के बिशप कॉटन स्कूल से ग्रेजुएशन किया।

शिलॉग की रहने वाली पत्रलेखा हंसल मेहता की फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’का अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के जरिए वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

पत्रलेखा को यूं तो कई सारे विज्ञापनों में देखा गया है। डेब्यू से पहले उन्हें ‘ब्लैकबेरी,‘टाटा डोकोमो’के कमर्शियल एड में देखा गया था। ‘लव गेम्स’, ‘नानू की जानू’, ‘बदनाम गली’ फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। बेहतरीन एक्टिंग,शानदार डेब्यू के बावजूद पत्रलेखा अब तक इंडस्ट्री का बड़ा नाम नहीं बन पाईं हैं। वह अब भी इसी कोशिश में लगी है।

पत्रलेखा बॉलीवुड में अपने किलर लुक्स और चार्मिंग फेस के लिए जानी जाती हैं। पत्रलेखा अक्सर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो और वीडियो की वजह से खबरों में छाई रहती हैं।

पत्रलेखा को इंडियन अटायर के अलावा बिकिनी, मोनोकोनी, शॉर्ट्स , और मिनी ड्रेस पहनना बेहद पसंद है। एक्ट्रेस की ड्रेसिंग च्वॉइस का साधारण नूमना उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में आसानी से देखा जा सकता है।

पत्रलेखा एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव रहने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने हॉलिडेज की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती । इंस्टाग्राम पर 29 हजार लोग फॉलो करते हैं।

राजकुमार-पत्रलेखा पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में है। हालांकि ये दोनों पिछले 10 साल एक दूसरे को जानते हैं। बात अगर इनकी लव स्टोरी की करें तो इनकी लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। इस कपल की पहली मुलाकात साल 2010 में आई ‘लव सेक्स और धोखा’ के सेट पर हुई थी, लेकिन प्यार 2014 में आई फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के सेट पर हुआ।

हालांकि कुछ रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार की पत्रलेखा से पहली मुलाकात एक विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी। इस पहली मुलाकात में ही राजकुमार को पत्रलेखा से प्यार हो गया था और तभी उन्होंने अभिनेत्री से शादी करने का मन बना लिया था। वह हर दिन उनसे मिलने की दुआ करते थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह एक दिन पत्रलेखा से फिर जरूर मिलेंगे।

फिल्मों के अलावा राजकुमार-पत्रलेखा को हाल ही वेब सीरिज “बोस: डेड एंड अलाइव” देखा गया। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद इन दोनों कई विज्ञापनों में एक साथ काम कर वाहवाही बटोर चुके हैं।
[ad_2]
Source link